सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

Pramod Kumar,News11 Bharat,

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: सिक्किम में बड़ी प्राकृतिक आपदा आई है. भारी बारिश के बीच के नामची जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन में अब तक 7 लोगों की मौत होने की खबर है. बताया जा रहा है कि सोमवार को मीथेन ब्लास्ट के बाद हुए भूस्खलन में सुरंग में 27 मजदूर फंस गए. इन मजदूरों में से अब तक 7 के मरने की खबर आ रही है. बाकी मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सुरंग से निकालने के बाद सभी शवों को अस्पतालों में भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि सिक्किम के नामची जिले के मामरिंग में समरदुंग सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा था तभी अचानक भूस्खलन हो जाने से सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया. 7 मजदूरों के मौत के बाद सुरंग में अब भी 20 मजदूर फंसे हुए हैं. जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. भूस्खलन के बाद पहले खबर आई थी कि 17 मजदूर सुरंग में फंसे हैं, लेकिन जब जांच पड़ताल की गई तब 27 मजदूरों के फंसने की बात पता चली.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज