पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी के 35 विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ, क्रिकेट से राजनेता बने डिंडा समेत कई चर्चित नेता

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल में सोमवार से राजनीति के नए युग की शुरुआत हुई. विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद सत्ता से टीएमसी को बेदखल करते हुए भाजपा ने पहली बार राज्यकी सत्ता सम्भाली है. शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद सोमवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है. 35 विधायक मंत्रिपद की शपथ लेकर शुभेन्दु अधिकारी की सरकार में शामिल हो गये हैं.  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने सभी विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

शुभेन्दु अधिकारी सरकार में शामिल प्रमुख मंत्री

शुभेन्दु अधिकारी सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों में जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शंकर घोष, मालती रावा रॉय, स्वपन दासगुप्ता जैसे बड़े नाम शामिल है. इनके अलावा अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शंकर घोष ने भी मंत्रिपद की शपथ ली. दीपक बर्मन, मनोज उरांव, और गौरी शंकर घोष भी मंत्री बने हैं. लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्सा रहे पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा पर सबकी निगाहें थी, उन्हें भी मंत्री बनाया गया है. स्वपन दासगुप्ता, दुध कुमार मंडल, जोएल मुर्मू, आनंदमय बर्मन भी मंत्री बने हैं.

शपथ ग्रहण के बाद जानकारी सामने आ रही है कि सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आज ही कर दिया जाएगा. उम्मीद है कि अशोक डिंडा को खेल मंत्रालय मिल सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2026 में दिल्ली का जलवा, IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ऑल इंडिया टॉपर बने, आरोही देशपांडे महिला टॉपर