न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित रैली आज होने वाली है. सीजेपी ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. हालांकि अभी तक पार्टी ने प्रदर्शन की परिमिशन नहीं ली है. सीजेपी के कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 9 बजे जंतर-मंतर पर इकट्ठा होना है. इस प्रदर्शन के लिए सीजेपी ने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट से डूस एंड डोंट्स की सूची जारी की है. पार्टी ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर स्पष्ट किया है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह से संवैधानिक और अनुशासित होगा. प्रदर्शन के लिए पार्टी ने कई अनोखे नियम बनाए हैं.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए तय किए गए नियम
- भीषण गर्मी है इसलिए सनस्क्रीन लगाकर और सिर पर टोपी पहन कर आएं
- अपने साथ तिरंगा और एक किताब लेकर आएं
- भीड़ में आएं, अकेले न आएं
- पुलिस से न उलझें: पुलिस पर चिल्लाने के बजाय फूल भेंट करें
- उकसाने वालों या ट्रोल करने वालों से न उलझें
- भूखे पेट न आएं,लंबी लड़ाई के लिए नाश्ता करके आना अनिवार्य है
यह भी पढ़ें: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आज नितिन नवीन आ रहे झारखंड, रांची में स्वागत की जोरदार तैयारियां