TMC में लगी इ्स्तीफों की झड़ी! एक और राज्यसभा सीट हाथ से गयी! मेयर, सांसद और विधायक छोड़ रहे साथ!

News11 Bharat,Pramod Kumar,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: एक तरफ ममता बनर्जी इंडी गठबंधन के सहारे राजनीतिक जमीन तलाशने का प्रयास कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके पांव के नीचे से उनके अपने साथ राजनीतिक जमीन खींचने में लगे हुए हैं. दो दिनों में ही ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को राज्यसभा में दूसरा झटका लगा है. शुखेंदु शेखर रॉय के बाद राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि इस्तीफा देने के बाद वह असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ नजर आईं. उनके भी भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं. इतना हीनहीं, कुछ सांसदों, विधायकों, पार्षदों ने भी TMC का दामन छोड़ दिया है. यहां तक कि टीएमसी के मेयर ने भी ममता से मुंह मोड़ लिया है. 

TMC के राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय के बाद राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह ममता बनर्जी की काफी करीबी मानी जाती थीं. 

अब तक किसने-किसने छोड़ा टीएमसी का साथ

टीएमसी का साथ छोड़ने वाली लोकसभा सांसद काकोली घोष ने दावा किया है कि 20 सांसद NDA में जाने को तैयार बैठे हैं. काकोली घोष के दावों के अनुसार,शताब्दी रॉय, बापी हलदर, अरूप चक्रवर्ती, जून मालिया, दीपक अधिकारी (देव), कालीपदा सोरेन, जगदीश बसुनिया, असित मल, अबू ताहिर खान, खलीकुर रहमान, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी और पार्थ भौमिक जैसे कई दिग्गज सांसद एनडीए में जाने की तैयारी कर रहे हैं. दावों के अनुसार, इनमें से कुछ सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मुलाकात भी की है.

सिर्फ सांसद ही नहीं, TMC के 58 विधायक भी बागी हो गए थे. उन्होंने विधायक ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुन लिया है. इस गुट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा स्पीकर से मुलाकात की थी, जिसके बाद ऋतब्रत को नेता विपक्ष भी घोषित कर दिया गया था. 

इतना ही नहीं, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद  KMC (Kolkata Municipal Corporation) को भंग कर दिया गया. इसके बाद प्रशासक के रूप में KMC की कमान कमिश्नर स्मिता पांडे को सौंप दी गयी है. यानी KMC पर से 16 वर्षों का TMC का राज खत्म हो गया है। बता दें कि फिरहाद हकीम नवंबर, 2018 में कोलकाता के मेयर बने थे. अब उनके भाजपा में जाने की अटकलें लग रही हैं. विधाननगर नगर निगम की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती भी TMC छोड़ने वालों में शामिल हैं. इतना ही नहीं, सैकड़ों पार्षदों ने भी टीएमसी का साथ छोड़ दिया है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर किया हवाई हमला, अफगानिस्तान में महिलाओं-बच्चों समेत 13 लोगों की मौत