न्यूज़11 भारत
कोलकाता/डेस्क: राज्य सरकार ने मौजूदा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) एवं पुलिस महानिरीक्षक (IGP) अजय मुकुंद रानाडे को पदोन्नत कर बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है. इस संबंध में गृह विभाग (पुलिस सेवा प्रकोष्ठ) ने गुरुवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की. अधिसूचना के अनुसार, 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अजय मुकुंद रानाडे को राज्यपाल के आदेशानुसार पदोन्नति प्रदान की गई है. पदोन्नति के बाद रानाडे को 'पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, पश्चिम बंगाल' के पद पर नियुक्त किया गया है. वे राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की निगरानी और संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे.

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे को सफल बनाने को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत