न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पश्चिम एशिया से एक बार फिर बुरी खबर आ रही है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद दुनिया राहत की सांस ले ही रही थी कि ईरान ने खुलने की स्थिति में आए हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया है. ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इजराइल ने शांति समझौते का उल्लंघन किया है. ईरान की संयुक्त सैन्य कमान खातम अल-अंबिया हेडक्वार्टर ने इस सम्बंध में जानकारी दी है. ईरान ने चेतावनी जारी की है कि अब कोई भी जहाज जलडमरूमध्य के पास न जाएं, अन्यथा सुरक्षा की गारंटी उसकी होगी.
ईरान का आरोप है कि युद्ध खत्म करने वाले समझौते का अमेरिका ने उल्लंघन किया है, वहीं, दक्षिणी लेबनान से सेना न हटाने और हमले करके इजरायल युद्धविराम को तोड़ा है. ईारन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि समझौते का उल्लंघन जारी रहा तो ईरान एक बार फिर सख्त कदम उठाने को बाध्य होगा.
ईरान इजरायल द्वारा लेबनान पर किए गये हमले को विश्वासघात की संज्ञा दी है. उसने कहा कि तेहरान ताजा घटनाक्रमों को युद्धविराम के लिहाज से वादों का उल्लंघन मानता है. ईरान ने स्पष्ट किया है कि स्विट्जरलैंड में वह अमेरिका से उसके द्वारा किए गये वादों के बारे में जानेंगे वह उन्हें कैसे पूरा करने का इरादा रखता है। बता दें कि 21 जून यानी आज स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधियों के बीच वार्ता होनी है.
यह भी पढ़ें: मोदी ने नहीं, 15,000 साल पहले आदि योगी भगवान शिव ने की थी योग की शुरुआत, 21 जून कई बातों के लिए है खास