शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई, बलिया से गोलू सिंह को किया गिरफ्तार

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA Chandranath Rath की  हत्या के बाद इस मामले की जांच CBI के हाथों मे है. CBI इस मामले की जांच काफी तेजी से कर रही है. वहीं अब मामले को लेकर एक और आरोपी गोलू सिंह को CBI नए अपनी हिरासत में लिया है. सीबीआई ने गोलू सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गिरफ्तार किया है. गोलू सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लेकर CBI की टीम रवाना हो गई है. मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई को उम्मीद है कि गोलू सिंह से पूछताछ में हत्या की साजिश और उसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

बता दें, CBI ने इससे पहले राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया था. राजकुमार सिंह भी बलिया के रहने वाला है. राजकुमार सिंह को गिरफ्तार करने के बाद से जांच एजेंसी लगातार उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं इसी बीच राजकुमार सिंह के करीबी दोस्त ज्ञानेंद्र सिंह मोनू ने गैंगस्टर एक्ट के एक पुराने मुकदमे में बलिया कोर्ट में सरेंडर कर दिया. ज्ञानेंद्र सिंह मोनू के सरेंडर करने के बाद CBI ने उसके दोस्त गोलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. 

बताया जा रहा है कि गोलू सिंह को गिरफ्तार करने के बाद अब उससे विस्तृत से पूछताछ की जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की योजना में उसकी क्या भूमिका थी और वह किन लोगों के संपर्क में था. इसी मामले को लेकर गोलू सिंह  से पहले 21 मई 2026 को CBI ने बलिया से नवीन कुमार सिंह को अपनी हिरासत में लिया था. वहीं जांच के दायरे से CBI ने कई अन्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश और बिहार के बक्सर से भी गिरफ्तार किया था. CBI कयास लगा रही है कि गोलू सिंह से पूछताछ से कई नए खुलासे हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: चैनपुर के अकडाही में 24 एकड़ से अधिक जमीन को लेकर विवाद, पीड़ित परिवार पहुंचे डीसी दरबार