न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है. इस चार्ज शीट में सीबीआई ने नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को उजागर किया है. जांच एजेंसी ने निगरानी की कमी को परीक्षा की गड़बड़ी का सबसे बड़ा कारण बताया है. सीबीआई ने घटनाक्रम के अनुसार बताया कि दिल्ली स्थित राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) कार्यालय में तीन विषय विशेषज्ञों ने प्रश्नपत्र अलग-अलग तरीकों से बाहर निकाले. गोपनीय अनुभाग से निकलते समय उनकी तलाशी नहीं ली गई थी. क्योंकि एनटीए में गोपनीय अनुभाग में प्रवेश, निकास के दौरान विशेषज्ञों की जांच और तलाशी की कोई प्रथा नहीं थी. यही चूक आरोपियों के लिए मौके का काम किया. सीसीटीवी लाइव फीड नहीं करने के कारण गोपनीय हॉल में विशेषज्ञों की गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं गया.
सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में यह भी बताया कि एक आरोपी ने प्रश्नों को कागज की पर्चियों पर लिख रखा था जबकि दो अन्य आरोपियों ने प्रश्नों को याद कर लिया था. सीबीआई जांच में यह भी अनियमितता सामने आई कि एनटीए कार्यालय की पहली मंजिल पर स्थित एक विंग में भी सीसीटीवी लाइव फीड निगरानी नियंत्रण कक्ष नहीं था.
यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी जेपीएससी परीक्षा मामले को लेकर सदन में हंगामा