कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ने फिर लगाई छलांग, बढ़ने की आशंका के बीच पेट्रोल-डीजल पर की कीमतें फिलहाल स्थिर

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज़ 11 भारत

 राजगंज/डेस्क : आज 1 जून है और महीने की पहली तारीख आम आदमी की जिंदगी में छोटे और बड़े बदलाव लेकर आती ही है. जून महीने की शुरुआत कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में उछाल से हुई है. देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर बाहर खाने वालों की जेब पर पड़ना तय है. वहीं पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में जून की पहली तारीख में कोई बदलाव नहीं दिखा है. लेकिन आशंका बनी हुई है क्योंकि इजराइल के लेबनान पर हमले के बाद कच्चे तेलों की कीमत में 2 प्रतिशत का उछाल आ चुका है. 

LPG की कीमतों में इस प्रकार आया है बदलाव

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ केन्द्र सरकार ने दी राहत

ईंधन की कीमतों की वृद्धि की खबरों के बीच केन्द्र सरकार ने एक राहत भी दी है. सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर लगने वाले एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दिया है, यह 1 जून से प्रभावी हो गया है. 

यह भी पढ़ें: लगातार हो रही बारिश से झारखंड वासियों को गर्मी से मिल रही राहत, मौसम विभाग ने 6 जून तक आंधी-पानी की जताई है सम्भावना