न्यूज़ 11
आंध्र प्रदेश/ डेस्क: आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. नए नियमों के तहत आम श्रद्धालुओं को अब पहले से ज्यादा सहूलियत मिलेगी साथ ही अब कतारों में कम इंतजार करना पड़ेगा. जबकि वीआईपी दर्शन करने वालों को ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. नए नियम कल मंगलवार देर रात से लागू हो गए हैं.
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ट्रस्ट बोर्ड ने दर्शन में आम भक्तों को ज्यादा मौका देने और विशेष दर्शन सेवाओं पर दबाव कम करने के लिए नए बदलावों को मंजूरी दे दी है. नए नियम लागू होने के बाद नए दानकर्ताओं के दर्शन प्रिविलेज को थोड़ा कम कर दिया गया है.
नए नियम के संबंध में तिरुमाला ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पहले से मौजूद दानकर्ताओं को दी गई सुविधाएं पहले की तरह ही बनी रहेंगी, लेकिन नए दानकर्ताओं को लेकर नियम बदल जाएंगे. नए दानकर्ताओं को पहले की तुलना में कम प्रिविलेज या सहूलियतें मिलेंगी. वहीं ऊंची श्रेणी के दानकर्ताओं को सीमित VIP ब्रेक दर्शन मिलेंगे और अन्य तय सेवाएं मिलती रहेंगी. वहीं 50 लाख रुपये या उससे ज्यादा दान करने वाले दानकर्ता कुछ चुनिंदा सेवा टिकटों के लिए भी पात्र होंगे.
इसे भी पढ़ें: भारत में उड़ने वाली बसें लाने की तैयारी! परिवहन मंत्री नितिन गडकरी क्या सचमुच बना रहे ऐसी योजना?