दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई IPS और DANIPS अधिकारियों का तबादला, बदले गए कई DCP

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
देश की राजधानी नई दिल्ली से अभी अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के बेड़े में बड़ा फेरबदल किया गया है. कई IPS और डैनिप्स अधिकारियों का तुरंत प्रभाव से तबादला किया गया है. इस आदेश के तहत कई जिलों के DCP का भी तबादला किया गया है. 

गृह विभाग के द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, पश्चिम दिल्ली के DCP के रूप में कार्यरत IPS अधिकारी शरद भास्कर दराडे को अब DCP हेडक्वार्टर-III बनाया गया है. वहीं, आउटर-नॉर्थ के डीसीपी वी हरीशवर स्वामी अब वेस्ट दिल्ली का पदभार संभालते हुए नजर आएंगे.

डीसीपी हेडक्वार्टर-III के पद पर तैनात जिमी चिराम को DCP ट्रैफिक का पद सौंपा गया है. इसके अलावा उन्हें डीसीपी स्प्यूनर (SPUNER) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वहीं, आईपीएस अधिकारी राहुल अलवाल को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स से हटाकर डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा, आईपीएस शोभित डी. सक्सेना को डीसीपी आउटर-नॉर्थ के पद पर तैनात किया गया है. निहारिका भट्ट को एडिशनल डीसीपी-I नॉर्थ बनाया गया है, जबकि नेहा यादव को डीसीपी PMMC की जिम्मेदारी दी गई है.

नेहा यादव को डीसीपी SPUWAC का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. इस प्रशासनिक फेरबदल को दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि नए पदस्थापन से विभिन्न इकाइयों के कामकाज में तेजी आएगी और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: कतर की टीम से खेलते नज़र आयेंगे भारत के तहसीन जमशेद