न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: JEE Advanced 2026 नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गये, परीक्षा के नतीजों में दिल्ली जोन का दबदबा कायम रहा. JEE Advanced 2026 के लिए 1,79,694 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 56,880 उम्मीदवारों ने सफल रहे. यानी ये सफल उम्मीदवार IIT इंस्टीच्यूट्स में दाखिला लेने के पात्र हो गये हें.
परीक्षा परिणामों में IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया टॉप किया. उन्होंने 360 में से 330 अंक लाकर टॉ रैंकिंग हासिल की. वहीं महिला उम्मीदवारों में IIT दिल्ली जोन की ही आरोही देशपांडे CRL 77 के साथ टॉप रैंक उम्मीदवार बनीं।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों की नियुक्ति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई मुहर