शादी का निमंत्रण बना सुराग, नकली PMO अधिकारी की साजिश का भंडाफोड़

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
देश की राजधानी नई दिल्ली से एक चौकाने वाली खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नई दिल्ली में एक युवक काफी सालों तक प्रधानमंत्री ऑफिस का अधिकारी बनकर घूम रहा था. साथ ही सभी को अपने झांसे में फंसाता रहता था. उसकी यह चाल तब पकड़ में आई जब एक शादी का निमंत्रण कार्ड सीधे प्रधानमंत्री के दफ्तर पहुंच गया. शादी के कार्ड में युवक के नाम के आगे  अंडर सेक्रेटरी लिखा हुआ था. इस शादी के कार्ड को देखकर पूरे प्रधानमंत्री के दफ्तर में  हड़कंप मच गया. जिसके बाद प्रधानमंत्री दफ्तर से इस मामले की जांच शुरू की गई. जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए और अब सीबीआई ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

CBI अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान पी. एलंगोवन के रूप में हुई है. प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से की गई शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. CBI अधिकारियों नए बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को एक शादी का निमंत्रण पत्र मिला था, जिसमें एलंगोवन को प्रधानमंत्री कार्यालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत बताया गया था.

जिसके बाद जब प्रधानमंत्री कार्यालय में मोजूद अधिकारियों ने इस नाम के युवक की जांच की तो, जांच में सामने आया कि इस नाम का युवक कभी प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत नहीं था. इसके बाद पीएमओ को संदेह हुआ कि कोई व्यक्ति पीएमओ अधिकारी बनकर लोगों को गुमराह कर रहा है. इसी आधार पर पीएमओ के सहायक निदेशक ने शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय नए इस मामले की शिकायत सीबीआई को की. मामले  की शिकायत मिलने के बाद एक्शन में आई सीबीआई की टीम ने 8 जनवरी को प्रारंभिक जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि एलंगोवन कई हिंदू मंदिर में VIP दर्शन के लिए इस पद का झांसा दिया करता था और अपना काम निकाला करता था. फिलहाल मामले की जांच जारी है. एक शादी के निमंत्रण पत्र से शुरू हुई यह कहानी अब एक कथित फर्जी पहचान और सरकारी पद का गलत इस्तेमाल करने के गंभीर मामले में बदल चुकी है. सीबीआई पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर में सौतेले पिता पर 4 साल की मासूम की हत्या का आरोप, दादा भी हिरासत में