FIFA World Cup 2026: कतर की टीम से खेलते नज़र आयेंगे भारत के तहसीन जमशेद

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
केरल मूल के 19 वर्षीय युवा फुटबॉलर तहसीन जमशेद ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कतर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच जुलेन लोपेटेगुई ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए घोषित 26 सदस्यीय टीम में तहसीन को शामिल किया है.

कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर तहसीन ने न केवल अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है, बल्कि दुनिया भर में बसे भारतीय मूल के फुटबॉल प्रेमियों के लिए भी गर्व का अवसर पैदा किया है. अब सभी की निगाहें फीफा विश्व कप 2026 में उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी.

यह भी पढ़ें- 25 साल पूरे होने पर बड़े पर्दे पर री-रिलीज होगी Aamir Khan की फिल्म 'Lagaan', निर्माताओं ने की घोषणा