Google की बादशाहत को मिलने लगी है चुनौती! 'धांधली' से परेशान यूजर्स का नया Search ठिकाना बन रहा है DuckDukgo

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: यह खबर हैरतभरी जरूर है, लेकिन इसमें बहुत हद तक सच्चाई भी है. सच्चाई यह है कि इंटरनेट और सर्च इंजन की दुनिया के बेताज बादशाह गूगल को एक नई चुनौती मिलने लगी है. इसकी वजह गूगल खुद है, गूगल ने अपने सर्च इंजन प्लैटफॉर्म में जब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई फीचर्स को जोड़ा है तब से यूजर्स की परेशानियां बढ़ी हैं. यही बात गूगल के गले की हड्डी बन गयी है. 

गूगल ने तकनीक को आसान बनाने के अपने सर्च इंजन में एआई को जोड़ा है. लेकिन यह यूजर्स को परेशान करने लगा है  और इसकी वजह से उनकी नाराजगी भी बढ़ने लगी है. यूजर्स की यही नाराजगी सर्च इंजन के नये प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने को मजबूर करने लगी है. गूगल के यूजर्स गूगल को अलविदा भी कहने लगे हैं. इसका फायदा प्राइवेसी-फोकस्ड सर्च इंजन डकडकगो को मिलने लगा है. यूजर्स को जहां एआई युक्त गूगल सर्च इंजन से अपनी प्राइवेसी का खतरा महसूस होने लगा है, वहीं, इस खतरे से डकडकगो काफी सुरक्षित है. इसी लिए यह सर्च इंजन लोगों पसंद भी बनता जा रहा है. हाल ही में एक वैश्विक आंकड़ा भी सामने आया है, जिसमें भी इस बात की पुष्टि हुई है कि गूगल के नए एआई अपडेट्स के बाद से डकडकगो की लोकप्रियता में अप्रत्याशित उछाल दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका समेत दुनिया भर में डकडकगो इंस्टॉलेशन के इस्तेमाल में औसतन अठारह प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है. यह बहुत बड़ा आंकड़ा है. एआई को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे किए जाएं, लेकिन यह सच्चाई भी सामने आ रही है कि इंटरनेट पर आज भी एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा मौजूद है जिसे मशीनी दिमाग की बजाय सामान्य, प्रामाणिक और पारंपरिक सर्च रिजल्ट्स पसंद हैं. इसमें डकडकगो उनकी बेहतर मदद करता है. इन यूजर्स का यह मानना है कि इस प्लेटफॉर्म पर गैरजरूरी और अव्यावहारिक कंटेट्स से आजादी मिल सकती है. 

ऐसा नहीं है कि डकडकगो ने खुद को एआई से मुक्त रखा है. तकनीकी रूप से मजूबत करने के लिए उसने भी एआई को अपनाया है, लेकिन बुनियादी फर्क इतना है कि डकडकगो ने एआई फीचर्स को वैकल्पिक रखा है. इस सर्च इंजन में यूजर् फर्जी तस्वीरों को फिल्टर कर पूरी तरह से गायब कर सकता हैं. मतलब कोई यूजर इंटरनेट को किस तरीके से इस्तेमाल करना है इसका कंट्रोल उसके पास रहता है.

यह भी पढ़ें: Mexica-Sourth Africe मैच से साथ आज से Fifa World Cup 2026 की शुरुआत, पहली बार 48 टीमों का दिखेगा जलवा, यहां देखें मैच