न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई. रेलिंग से टकराने के बाद वाहन पलट गई. इस भीषण सादक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 19 यात्री भूरी तरह से जख्मी हो गए हैं. जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.
मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से गोरखपुर के लिए जा रही थी. इसी दौरान जब बस उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई. इससे बस अनियंत्रित होकर पहले रेलिंग से टकराई और फिर पलट गई.
वहीं पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस के द्वारा मृतकों की पहचान की जा रही है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके अलावा घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर प्रभावित यातायात को पुलिस की टीम ने सामान्य कराया.
यह भी पढ़ें: आनंदपुर में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लेवी वसूली की फिराक में थे दोनों,SP ने किया पुष्टि