INDW vs PAKW मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11 

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत ही गई है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत अपनी चित प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर करेगी. आज (14 जून) दोनों चीर प्रतिद्वंदी टीम आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान के दौरान आमने सामने होगी. दोनों टीम के ब यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम  7 बजे से खेला जाएगा. इस अभियान में दोनों टीमों को ग्रुप-ए में रखा गया है. इनके अलावा इस ग्रुप में नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया है. होने वाले इस शानदार मुकाबले का सभी क्रिकेट प्रेमी को बेसब्री से इंतजार है. साथ ही सभी यह भी जानना चाहते हैं कि क्या इस मैच के दौरान बारिश होगी और पिच किसका साथ देगी. तो चली होने वाले मुकाबले  से पहले जानते हैं बर्मिंघम के मौसम का हाल और एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट. 
 
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो,  दोनों टीम  के बीच अभी तक कुछ 8 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमे भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी है. भारतीय टीम ने 8 में से 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं 2 मुकबकलों में पाक महिला टीम ने जीत का स्वाद चखा है. आज दोनों टीम 9वीं बार दोनों टीम आमने सामने आ रही है. अब देखना ये है कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम जीतती हो और किस टीम को हार का सामना करना पड़ता है. 

मौसम पूर्वानुमान
बर्मिंघम के मौसम की बात करें तो, मौसम विभाग के अनुसार, बर्मिंघम में आज का मौसम साफ रहेगा. बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. वहीं मैच के दौरान बर्मिंघम का तापमान 10°C से 19°C के बीच रहेगा. बारिश की संभावना नहीं होने के कारण आज सभी क्रिकेटप्रेमी को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा. इस रिपोर्ट के साथ सभी क्रिकेट प्रेमी के चेहरे में खुसी साफ देखने को मिल रही है.

पिच रिपोर्ट
वहीं बात करें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच की तो, यहां की पिच आमतौर पर यहां की पिच संतुलित मानी जाती है. लेकिन कभी कभी यहां की पिच की ममद तेज गेंदबाजों को मिलती है. पिच धीमी होने पर स्पिनर्स का रोल बढ़ सकता है. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि मदद दोनों ही गेंदबाजों के लिए होगी. 

भारत का लीग स्टेज में शेड्यूल:

भारत की संभावित प्लेइंग 11 
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
मुनिबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इरम जावेद, नतालिया परवेज, तुबा हसन, डायना बेग, नशरा संदू, सादिया इकबाल

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव.

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम
फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, इमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग और तस्मिया रुबाब. 

यह भी पढ़ें: रांची: 12 वर्षीय जुड़वां भाई करण-अर्जुन 1 जून से लापता, सुराग देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम