कोलकाता: ED छापेमारी में बड़ा खुलासा, पूर्व DC के बंगले से सोना-नकदी और संपत्ति दस्तावेज जब्त

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
कोलकाता से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अपराधी विश्वजीत पोद्दार के साथ तालमेल मामले में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस के पूर्व DC शांतनु सिन्हा विश्वास के मुर्शिदाबाद के कांदी स्थित बंगले से ED को छापेमारी के दौरान  करीब दो किलो सोना, भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, ED ने इनके बंगले में बीते शुक्रवार को ताला तोड़कर छापेमारी अभियान चलाया था.

वहीं, मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शांतनु सिन्हा विश्वास की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया ED के टीम के द्वारा जारी है. ED की टीम शांतनु सिन्हा विश्वास के ठिकानों में जमीन कब्जा, धोखाधड़ी और अवैध आर्थिक लेनदेन के मामलों की जांच कर रही है. शांतनु सिन्हा विश्वास ने यह काम अपराधी व कारोबारी सोना पप्पू के साथ मिलकर किया है.
 
वहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि ED की टीम को शांतनु सिन्हा विश्वास के ठिकाने के बंद कमरों से कई सारे जरूरी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. कांदी बीएलआरओ कार्यालय से भी शांतनु के नाम दर्ज जमीन और अन्य संपत्तियों के कागजात जांच एजेंसी को सौंपे गए हैं. वहीं ED के द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, शांतनु सिन्हा विश्वास के ठिकाने से जब्त किए गए मोबाइल फोन में कई सारे चैट मिले हैं मगर कई चैट और अन्य जानकारियां मिटाई गई थीं. अब डाटा रिकवर कर आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में अपराध नियंत्रण पर होगा मंथन, DGP की अध्यक्षता में बुलाई जाएगी दो दिवसीय हाई-लेवल समीक्षा बैठक