लॉरेंस बिश्नोई के अगले निशाना बने पॉप सिंगर गुरु रंघावा! जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद जिम्मेवारी भी ली

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबरों के अनुसार इस बार पंजाब के मशहूर पॉप सिंगर गुरु रंधावा बने हैं. दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलीबारी की घटना हुई है. जिम के बाहर हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेवारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है. वारदात होने के बाद सूचना मिलने पर पुलिस की मौके पर पहुंच गयी और जांच-पड़ताल में जुट गयी है.दिल्ली पुलिस इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर कड़ियों को जोड़ने के साथ वारदात के सूत्र इकट्ठा कर रही है. 

यह भी पढ़ें: मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द होने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, वेकेशन बेंच याचिका पर कर सकती है सुनवाई