वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की 'हाइड्रोपोनिक गांजा' के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कस्टम अधिकारियों ने छह थाईलैंड नागरिकों को भारी मात्रा में 'हाइड्रोपोनिक गांजा' के साथ गिरफ्तार किया है. इन छह लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं.

मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार,  जब्त किए गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 19 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी कस्टम और पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को सभी के साथ साझा की. कस्टम और पुलिस अधिकारियों ने  जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह कार्रवाई शनिवार के रात ही की  गई थी. जब ये सभी आरोपी बैंकॉक से एयर इंडिया एक्सप्रेस के माध्यम से वाराणसी पहुंचे थे.

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर रूटीन चेकिंग और स्क्रीनिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों को इन यात्रियों की गतिविधियों  देखकर इन पर संदेह हुआ. जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोककर उनके ट्रॉली बैग की जांच की गई. जांच में  उनके बैग से 19.7 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ. तस्करों ने इस प्रतिबंधित नशीले पदार्थ को छिपाने के लिए प्लास्टिक के पैकेटों का इस्तेमाल किया था.

वहीं गिरफ्तारी के बाद जब इन आरोपियों से जांच टीम के द्वारा पूछताछ की है तो उन्होंने कई चौंकाने वाली जानकारी प्राप्त हुई. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वो पहली बार भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी नहीं कर रहे थे. जांच टीम की नजर में आने से पहले भी वे कोलकाता और गया के रास्ते भारत में ड्रग्स की खेप पहुंचा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: चंदवा के आन और चेटर गांव में चोरों का आतंक से परेशान, ग्रामीणों ने चोरों के बाइक को किया आग के हवाले