CBSE छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, आज से शुरू होगा री-इवैल्यूएशन पोर्टल.. जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

News11 Bharat

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर हैं. बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के री-इवैल्यूएशन और अंकों के सत्यापन के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया हैं. इसके तहत छात्र 1 जून, 2026 से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच और मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे.

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया की लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच लगातार भ्रम की स्थिति बनी हुई थी. पहले बोर्ड की ओर से 29 मई यानी आज से आवेदन शुरू होने की जानकारी दी गई थी लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि आवेदन प्रक्रिया 1 जून से ही शुरू होगी.

लगातार विवादों के बीच बोर्ड का बड़ा फैसला
इस वर्ष CBSE रिजल्ट के बाद कई तरह की तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं. कुछ छात्रों ने मार्कशीट धुंधली दिखाई देने की शिकायत की जबकि कई विद्यार्थियों को पोर्टल पर भुगतान संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इन समस्याओं को देखते हुए बोर्ड ने दावा किया है कि री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए अतिरिक्त तैयारी की गई है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

सोशल मीडिया के जरिए दी गई जानकारी
CBSE ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि पोस्ट-रिजल्ट गतिविधियों के तहत वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए पोर्टल 1 जून से सक्रिय कर दिया जाएगा. बोर्ड का कहना है कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य छात्रों को निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन उपलब्ध कराना हैं.

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Press Statement<br>In order to ensure a transparent and glitch-free process for verification and re-evaluation of answer books of students who intend to submit their applications on the Post-Result Activities portal, it has been decided that the designated portal will now be…</p>&mdash; CBSE HQ (@cbseindia29) <a href="https://x.com/cbseindia29/status/2060320257110425711?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

ऐसे करें री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन
छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

दोनों सेवाओं का संयुक्त आवेदन

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की शिकायत और समस्या के लिए स्टूडेंट्स टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर 1800 11 8004 और ईमेल resultcbse2026@cbseshiksha.in पर संपर्क कर सकते हैं.

रिकॉर्ड संख्या में आए आवेदन
इस वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए छात्रों की भारी रुचि देखने को मिली हैं. बोर्ड के अनुसार कुल 4,04,319 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इन छात्रों ने मिलकर 11,31,961 उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक माना जा रहा हैं.

यह भी पढ़े: 15 साल के क्रिकेट सितारे को झारखंड का बड़ा सम्मान, वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर!