न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: दिल्ली के मालवीय नगर में बीते दिन हुए आगजनी की घटना के बाद अब जांच काफी तेज हो गई है. इस केस के आरोपी लवकेश बजाज को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर साकेत कोर्ट में पेश किया. जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 4 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के द्वारा कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह दलील दी गई है कि मामले की गहराई से जांच करने के लिए हमें आरोपी लवकेश बजाज को अपने रिमांड में लेना होगा. खासतौर पर होटल से जुड़े दस्तावेज़ों और अन्य अहम जानकारियों को जुटाने के लिए.
वहीं पुलिस रिमांड को लेकर आरोपी लवकेश बजाज का भी बयान सामने आया है. लवकेश बजाज का कहना है कि जांच में वह पूरी तरह से पुलिस का मदद कर रहा है, इसलिए पुलिस हिरासत की कोई जरूरत नहीं है. वहीं कोर्ट में आरोपी लवकेश बजाज के वकील ने यह भी कहा कि उन्हें अभी तक FIR की कॉपी नहीं दी गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है. वहीं इसपर दिल्ली पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि वह जल्द FIR की कॉपी उन्हें उपलब्ध करा देंगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पुलिस इस मामले की जांच शक्ति से कर रही है. पुलिस ने MCD को पत्र लिखकर इमारत का स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्वे कराने को कहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बिल्डिंग सुरक्षा मानकों पर खरी थी या नहीं.