पश्चिम बंगाल के मालदा के NH-12 पर एक लॉरी में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली गाड़ी

Ark Sahuliyar

पश्चिम बंगाल के मालदा के गजोल में 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लॉरी में भीषण आग लग गई. आग की खबर मिलते ही गजोल थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची.

न्यूज़11 भारत 
मालदा/डेस्क:
पश्चिम बंगाल के मालदा के गजोल में 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लॉरी में भीषण आग लग गई. आग की खबर मिलते ही गजोल थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. इस नजारे को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई, लेकिन आग किसी तरह काबू में नहीं आ रही थी. लगभग डेढ़ घंटे बाद दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, गजोल के मौना 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग इलाके में सुबह-सुबह एक डंपर- का एक्सीडेंट हो गया था. उस डंपर लॉरी को गजोल टोल प्लाजा की रिकवरी वैन से गजोल लाया जा रहा था. गजोल लाते समय अहोरा 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक लॉरी में आग लग गई. रिकवरी वैन बाल-बाल बच गई. आग इतनी भयानक थी कि लॉरी के पहिए जलकर ब्लास्ट कर गए. आग धू-धू कर जलती रही. आग की वजह से काफी देर तक गाड़ियों का आना-जाना बंद रहा. इस हादसे के कारण एक लेन बंद हो गई. पुलिस प्रशासन ने एक लेन से गाड़ियों के आवागमन की व्यवस्था की.

यह भी पढ़ें- 2nd NTPC National Ranking Archery Tournament के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार