महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम कम कर झूमने का दिया मौका

Pramod Kumar

19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 183.50 रुपये घटाए

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती कर तेल कंपनियों ने रेस्टुरेंट और होटल व्यवसाय को खुश होने का मौका दिया है. जब से पश्चिम एशिया संकट गहराया है तब से कई पाबंदियों के साथ कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई. हालांकि जिस रफ्तार से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़े हैं, उस रफ्तार से उसके दाम में कमी नहीं हुई है. फिर भी यह कमी रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए थोड़ी राहत अवश्य है. कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला एसपी निधि दिवेदी औए जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडे पर मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से पद से हटाया