न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव भड़क गई है. बीती रात पाकिस्तानी सेना ने फिर एक बार अफगानिस्तान पर हमला कर दिया. पाकिस्तान के तरफ से लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में स्थित आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाकर भारी बमबारी की है. इस हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कई नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई.
वही इस हमले की जानकारी देते हुए अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी हमलावर सेना ने कल रात एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन किया. आपण बातो को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के तीन प्रमुख प्रांतों- कुनार, खोस्त और पक्तिका में रिहायशी इलाकों अपना निशाना बनाया है. यहां हुए बमबारी से कई घर प तरह से छतिग्रस्त हो गए हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस हमले में देश को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि इस हमले में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है. इन मारे हुए लोगों को अफगान प्रशासन ने शहीद घोषित किया है. मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या मासूम बच्चों की है. बता दें, इस घटना में 11 बच्चे एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं इस हमले में 14 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
वहीं इस हमले के बाद अफगान सरकार काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा हम इस अमानवीय अपराध और हमले की कड़े से कड़े शब्दों में पुरजोर निंदा करते हैं.' अफगानिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन और आम नागरिकों के खिलाफ एक क्रूर अपराध बताया है.
यह भी पढ़ें: सीएम आवास घेराव को लेकर सड़क पर उतरे आंदोलनकारी, सिद्धू-कान्हू पार्क के पास पुलिस ने रोका