न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क: पान मसाला की पैकेजिंग अब प्लास्टिक में नहीं होगी. दरअसल भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार अब पान मसाला पैक करने के लिए ऐसे किसी भी मटेरियल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा, जिसमें प्लास्टिक (जैसे पॉलीथीन, PVC) या एल्युमिनियम फॉइल की परत चढ़ी हो. पान मसाला की पैकेजिंग अब पूरी तरह प्लास्टिक-मुक्त और इको-फ्रेंडली होगी.
छोटे टीन डिब्बों में पैक होगा पान मसाला
FSSAI ने बताया कि बिना प्लास्टिक/एल्युमिनियम कोटिंग वाले सादे कागज या नेचुरल मटेरियल में ही अब पान मसालों की पैकेजिंग होगी. इसके अलावा धातु के बने छोटे टीन डिब्बों में या फिर कांच की बोतलों या डिब्बों में पैकेजिंग होगी. पान मसाला बनाने वाली कंपनियों को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के सख्त नियमों का भी पालन करना होगा.
आम तौर पर पान मसाला जिन चमकदार प्लास्टिक पाउच में आता है, वे पर्यावरण को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, साथ ही लंबे समय तक प्लास्टिक और केमिकल के संपर्क में रहने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जनता से सलाह और सुझाव मांगने के बाद इस नए नियम को आधिकारिक रूप से देश भर में लागू कर दिया है.
इसे भी पढ़ें: 7.4 के तगड़े झटके से हिल गया कोलंबिया, अब तक 132 लोगों की मौत, 570 लोग घायल