न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी इस समय तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव न्यूजीलैंड में हैं. तीन देशों को पीएम मोदी के दौरे का आज अंतिम दिन है. न्यूजीलैंड में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की. साथ ही 10 बड़े समझौते भी किए. बता दें कि ये समझौते भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का हिस्सा हैं. भारत-न्यूजीलैंड सिर्फ व्यापार ही नहीं, खेल सहभागिता पर भी सहमति बनी है.
प्रधानमंत्री मोदी को इन समझौतों से 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार के दोगुना होने की उम्मीद है. इन समझौतों के अनुसार, न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत में 1.72 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा. साथ ही 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में भी भारत की मदद करेगा।
भारत-न्यूजीलैंड में हुए 10 समझौते
- दोनों देश रक्षा सहयोग और संयुक्त नौसैनिक अभ्यास बढ़ाएंगे
- दोनों देशों ने FTA पर हस्ताक्षर किए
- डेयरी, पशुपालन, सेब और शहद उत्पादन में सहयोग बढ़ेगा
- हवाई यात्रा के क्षेत्र में दोनों देश सीधी उड़ानें शुरू करेंगे
- डिजि़टल तकनीक, विज्ञान और इनोवेशन में सहयोग करेंगे
- जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन पर दोनों देशों में समझौता हुआ
- सांस्कृतिक और समुद्री विरासत संरक्षण पर सहयोग पर सहमति
- मुक्त और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का दोनों देश समर्थन करेंगे
- आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्य समूह बनाने पर सहमति बनी
- व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने पर सहमति बनी
मुक्त व्यापर समझौते से भारत को लाभ
- भारत के 8,284 निर्यात उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में शुल्क मुक्त प्रवेश
- भारत के दवा और चिकित्सा उपकरण क्षेत्र की नियामक प्रक्रियाएं आसान होंगी
- अस्थायी वीजा कार्यक्रम के तहत 3 सालों के लिए भारतीय पेशेवरों को न्यूजीलैंड हर साल 1,600 वीजा जारी करेगा
- भारत के लिए प्रशांत बाजार और व्यापक ओशिनिया क्षेत्र में व्यापार का रास्ता खुलेगा
यह भी पढ़े: सीसीटीवी की निगरानी में 20 सेंटर पर होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा