पंजाब सरकार के मंत्री और AAP नेता संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने की कार्रवाई 

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पंजाब की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल मच गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, ED ने लंबी पूछताछ और कई घंटों तक चली जांच के बाद यह कार्रवाई की. ED ने संजीव अरोड़ा से जुड़े कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान अहम दस्तावेजों की जांच की गई और कई लोगों से पूछताछ भी की गई. बताया जा रहा है कि अरोड़ा के कुछ करीबी सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है. ED की टीम ने शनिवार सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी थी, जो देर शाम तक जारी रही. अधिकारियों ने विभिन्न ठिकानों से वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं. फिलहाल एजेंसी की रेड कुछ स्थानों पर जारी बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति मामला: सरकार और JSSC को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 16 मई का अंतिम मौका