न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क: मानसून सत्र के पहले दिन आज कॉकरोच जनता पार्टी संसद तक मार्च करने वाली है. मार्च शुरू होने से पहले सोनम वांगचुक ने एक और संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने आज अपना भूख हड़ताल ख़त्म करने की बात कही है. सोनम वांगचुक ने कहा कि अगर सरकार उनकी तीन शर्तें मानती है, तो आज वह अपना भूख हड़ताल खत्म करेंगे.
सोनम वांगचुक की तीन शर्तें
सोनम वांगचुक ने सरकार के समक्ष तीन शर्तें रखी हैं, पहली शर्त है कि अगर केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था में हो रही गड़बड़ियों, खासकर पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करती है और जवाबदेही तय करती है, तो वह अपना अनशन खत्म कर देंगे. वहीं दूसरी शर्त रखी है कि अगर सरकार उनकी पहली मांग नहीं मानती है, तो उन्हें और कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को संसद तक जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपनी मांगें सीधे सांसदों और अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के सामने रख सकें. और वहां अलग-अलग दलों के सांसद व नेता हमें भरोसा दिलाते हैं कि वे अब हमारे मुद्दे को संसद में उठाएंगे, तो मैं अपना फैसला बदलने पर विचार करूंगा.
सोनम वांगचुक ने तीसरी शर्त रखी कि अगर आज वह अपनी तबीयत या अन्य दूसरी वजह से संसद तक नहीं पहुंच पाते हैं. तो अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद और नेता अस्पताल आकर उन्हें भरोसा दें कि वे उनके मुद्दों को संसद में उठाएंगे. इसके बाद वह अपना भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार हैं.
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">WHEN WILL I END THE FAST….!<br>Not withstanding my health my fast continues till after the Sansad Chalo March, and will be broken only under the following circumstances… <a href="https://t.co/kaOGx2Nk4T">pic.twitter.com/kaOGx2Nk4T</a></p>— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) <a href="https://x.com/Wangchuk66/status/2079010870760542679?ref_src=twsrc%5Etfw">July 20, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
जबरन अस्पताल ले गयी दिल्ली पुलिस
बताते चलें सोनम वांगचुक 20 दिनों से जंतर-मंतर के पास भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिससे उनकी सेहत काफी ख़राब हो गयी थी. उनका वजन करीब 9 किलो घट चुका था. इसी बीच 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस जबरन उन्हें उठाकर अस्पताल ले गयी थी. फिलहाल सोनम वांगचुक दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाजरत हैं.
इसे भी पढ़ें: रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं