न्यूज़11
दिल्ली/डेस्क: दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को आज शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस आज सुबह मौके पर पहुंची और आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गयी.
जंतर-मंतर से हटाये जा रहे प्रदर्शनकारी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेशों और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें आवश्यक मेडिकल देखभाल के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है. भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद इधर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाया जा रहा है.
क्या है पूरा मामला?
बताते चलें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बीते करीब 1 महीने से NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही हैं. इस प्रदर्शन को सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला. मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वह बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे. उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी. कल शुक्रवार को जारी एक वीडियो में उन्होंने खुद यह बताया था कि उनके शारीर का 20 प्रतिशत वजन कम हो चूका है.