न्यूज़11
दिल्ली/डेस्क: NEET परीक्षा में लगातार तीसरी बार असफल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले की है. मृतका की पहचान सुरला द्वारिका राव नायडू के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा पिछले कई सालों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. उसने लगातार तीन बार परीक्षा दी, लेकिन हर बार उसे निराशा हाथ लगी. 16 जुलाई की देर शाम NEET परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हुआ, लेकिन इस बार भी सफलता नहीं मिल सकी. असफलता से निराश छात्रा ने उसी रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कल शुक्रवार सुबह परिजनों ने बेटी को फांसी के फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस संबंध में डीएसपी सुमित कुमार धोत्रे ने बताया कि परिजनों के अनुसार छात्रा नीट परीक्षा के रिजल्ट को लेकर मानसिक तनाव में थी. हालांकि, पुलिस सभी अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश, बाल-बाल बचें