न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के अवैध प्रवासियों को लेकर ताजा जानकारी सभी के साथ साझा की है. बीते रविवार को उन्होंने सभी के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित होल्डिंग सेंटर से लगभग 4,800 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेज दिया गया है. वहीं 836 लोग ऐसे हैं जिन्हें इन केंद्रों से प्रत्यर्पण किया जाना बाकी हैं. वहीं देश की सीमा को सुरक्षित बनाने के लिए 556 किलोमीटर में से लगभग 100 किलोमीटर की बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन सौंप दी है.
अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि बीएसएफ को जमीन देना देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है, अंतरराष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. वहीं बीजेपी के विशेष प्रशिक्षण शिविर के दौरान बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाड़ लगाने के लिए जरूरी 556 किलोमीटर जमीन में से हमने बीएसएफ को लगभग 100 किलोमीटर भूमि सौंप दी है और उत्तरी बंगाल में चिकन नेक कॉरिडोर को प्राथमिकता दी है.
यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन को राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 8.86 एकड़ जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज आएगा कोर्ट का फैसला