अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद होर्मुज स्ट्रेट खुलने का रास्ता साफ

News11 Bharat

डोनाल्ड ट्रंप और पेजेश्कियन ने किए डिजिटल सिग्नेटर, स्विटजरलैंड में अब औपचारिक समारोह की आवश्यकता खत्म

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के शांति प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो गये. दोनों ने डिजिटल सिग्नेचर करके शांति प्रस्ताव पर आखिरकार मुहर लगा दी है. इसके साथ दोनों देशों के बीच स्विटजरलैंड में 19 जून को हस्ताक्षर की औपचारिकता की आवश्यकता खत्म हो गयी. शांति प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद अब दुनिया राहत की सांस ले रही है, क्योंकि अब होर्मुज स्ट्रेट के खुलने और व्यापारिक जहाजों के आवागमन का रास्ता साफ हो गया है.

दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के डिजिटल हस्ताक्षर के बाद यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गलिबाफ ने डिजिटल हस्ताक्षर किए थे. व्हाइट हाउस के द्वारा बताया गया कि, राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस के वर्साय पैलेस में आयोजित रात्रिभोज के दौरान आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए. व्हाइट हाउस ने हस्ताक्षर समारोह का एक वीडियो भी जारी किया है. बता दें कि हर बार की भांति इस बार भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी पोस्ट करके इसकी पुष्टि भी कर दी है.

दोनों देशों की बीच किन शर्तों पर बनी सहमति

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी को अब लगा असली झटका, हाई कोर्ट काा इनकार, स्पीकर का फैसला बरकरार, ऋतब्रत ही रहेंगे बंगाल में विपक्ष नेता