न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: विधानसभा चुनाव हारने के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं पर आफत आ गई है. छुटभैये नेताओं पर नहीं, बल्कि टीएमसी के बड़े नेता निशाने पर आ गये हैं. शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें टीमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमला होते उन पर अंडे फेंके जाते दिखाया गया था. रविवार को टीएमसी राज्यसभा सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ है. इसका भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर यह हमला हुगली में हुआ है. खबरों के अनुसार कल्याण बनर्जी पर यह हमला उस समय किया गया जब वह चंडीतला पुलिस स्टेशन में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे. इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया, उन्हें काले झंडे दिखाए, उनके खिलाफ नारे लगाए गये और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट भी की गयी.