पश्चिम बंगाल के फलता में वोटों की गिनती शुरू, री-पोलिंग में हुई थी बंपर वोटिंग

Mansi Kumari

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पश्चिम बबंगाल के फलता विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू ओ गई हैं. इस सीट पर री-पोलिंग के दौरान भारी मतदान और मतदान से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के फैसले ने चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया हैं. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर फलता की जनता किसके पक्ष में फैसला सुनाती हैं.

TMC प्रत्याशी के हटने से बदला चुनावी माहौल
मतदान से दो दिन पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने अचानक चुनाव से अपना नामा वापस लेने का ऐलान कर दिया था. उनके इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इसे पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय बताया और पार्टी का आधिकारिक रुख इससे अलग बताया. 

21 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक फलता में शांतिपूर्ण तरीके से पुनर्मतदान कराया गया. शान पांच बजे तक करीब 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. हालांकि यह 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान से थोड़ा कम रहा लेकिन मतदान केंद्रों पर पूरे दिन लंबी कतारें देखने की मिली.

29 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान के दौरान ईवीएम मशीनों से छेड़खानी की गई हैं. मामले को गंभीर मानते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने फलता सीट पर पुनर्मतदान का आदेश दिया था. री-पोलिंग को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे. कुल 285 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां तैनात की गई थीं ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रह सके.

मतगणना से जुड़े अपड़ेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें....

यह भी पढ़े: पेट में छिपाकर लाई जा रही थी 11 करोड़ से अधिक की कोकीन, मुंबई एयरपोर्ट पर 4 विदेशी नागरिक गिरफ्तार