बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने के सपना हो सकता है पूरा! पंजाब एंड सिंध बैंक ने 635 पदों पर निकली भर्ती, अभी करें आवेदन

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
बैंक में नौकरी करने  की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर पंजाब एंड सिंध बैंक से निकल के सामने आई है. यह युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है. पंजाब एंड सिंध बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है. यह  भर्ती कुल 635 पदों पर निकाले गए हैं. इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार 6 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं.

भर्ती में आवेदन को लेकर कुछ सामान्य से सर्तें पंजाब एंड सिंध बैंक के तरफ से रखे गए हैं. भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसमें केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी शामिल हैं. उम्र सीमा की बात करें तो, उम्मीदवार की आयु 1 मई 2026 तक कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को  उम्र के नियमों में छूट भी दी जाएगी. 

उम्मीदवारों का चयन इंटर की परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा. उम्मीदवारों का किसी भी प्रकार का लिखित परीक्षा नहीं लिया जाएगा. मेरिट लिस्ट राज्य, जिला और कैटेगरी के हिसाब से तैयार की जाएगी. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपना राज्य और जिला सही तरीके से भरना होगा, क्योंकि उसी के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों के दस्तावेज और दी गई जानकारी की जांच भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: देवरी थाना से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित विद्यालय में चोरी, पुलिस पर उठे सवाल