अन्य
Aneet Wishes Ahaan Happy Birthday: अहान पांडे का 28वॉ जन्मदिन, एक्टर के लिए अनीत पड्डा ने किया इमोशनल पोस्ट!
Aneet Wishes Ahaan Happy Birthday: सैयारा फिल्म के फेम एक्टर अहान पांडे का आज 28वां जन्मदिन है। वो बॉलीवुड में आने से पहले टिकटॉक में बड़े - बड़े स्टार्स शाहरुख खान और रणवीर कपूर की एक्टिंग करके वीडियो बनाकर डालते थे। हालांकि डायरेक्टर मोहित सूरी ने एक्टर के सारे वीडियो डिलीट करवा दिए थे।
बता दें कि, मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी सैयारा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। अहान और इस फिल्म की फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने इस फिल्म से डेब्यू किया और इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।Aneet Wishes Ahaan Happy Birthday: अहान का जन्म कब-कहां हुआ?
एक्टर अहान पांडे का जन्म 23 दिसंबर 1997 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम चिक्की पांडे है, जो कि एक बिजनेसमैन हैं वहीं माता का नाम डीन पांडे है, जो कि फिटनेस विशेषज्ञ है। ये बॉलीवुड के फेमस एक्टर चंकी पांडे के भतीजे और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के चचेरे भाई है।Aneet Wishes Ahaan Happy Birthday: शॉर्ट फिल्म में कर चुके है काम
पहले वो टिकटॉक वीडियो बनाते थे, फिर 2016 में मानव चौहान के डायरेक्शन में बनी शॉर्ट फिल्म 'फिफ्टी' में काम कर चुके हैं। यह फिल्म अहान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाई थी, जिसमें चंकी पांडे भी उनके साथ नजर आए थे। इसमें अहान एक स्कूली स्टुडेंट के रोल में थे। इसमें वो बहुत दयालु बच्चे बने है जो दूसरो की मदद करता है। लेकिन 2025 में आई सैयारा फिल्म ने तो कमाल कर दिया। रातो रात एक्टर फेमस हो गए। इस फिल्म ने पूरे वर्ल्डवाइड में लगभग 550 रुपए से ज्यादा की कमाई की।अहान के लिए अनीत पड्डा ने किया इमोशनल पोस्ट
सैयारा की फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने अहान पांडे के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई पोस्ट किए और उन्हें बर्थडे विश किया और कैप्शन में उनके लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि- "मैंने फ्यूचर देखा है। मैंने देखा है कि जब तुम जोर से हंसते हो, तो रास्ते से गुजरते लोग भी मुस्कुरा उठते हैं, चाहकर भी खुद को रोक नहीं पाते। मैंने आसपास की दुनिया के रंग बदलते देखे हैं, जब तुम्हारी आंखें किसी बूढ़ी औरत को निहारते हुए, उसके पौधों को पानी देते हुए, निहारने में खो जाती हैं। मैंने तुम्हारी नोटबुक में लिखे हुए वो शब्द देखे हैं, जिनमें एक अनोखे, दुर्लभ और जादुई दिमाग के विचार छिपे हैं।"आगे लिखा कि-
"मैंने तुम्हारे कैमरे का लेंस बदलते देखा है, जो आम-सी चीजों में भी खूबसूरती ढूंढने पर अड़ा रहता है। मैंने तुम्हें बेहद निस्वार्थ होते देखा है। मैंने अपने माता-पिता को तुम पर पूरा भरोसा करते देखा है, हर वीडियो कॉल पर प्यार से पूछते हुए, "अहान किवें ऐ? ठीक है ना?"। मैंने डियान आंटी को हर बार पोस्टर पर तुम्हारा चेहरा देखकर रोते देखा है। अपने बेटे की दयालुता, उसकी आत्मा—जिस इंसान को उन्होंने पाला-पोसा, उस पर गर्व और अविश्वास का मिला-जुला भाव। "
View this post on Instagram