CM Bhajan Lal Panchayat Elections: राजस्थान में आने वाले पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में जयपुर के दुर्गापुरा स्थित दुर्गापुर ऑडिटोरियम में सरपंच संघ की ओर से आयोजित आभार कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए सरपंचों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। मंच से BJP के पक्ष में एकजुटता और आगामी चुनाव में जीत का भरोसा जताया गया।
CM ने शेयर किए सरपंची के अनुभव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सरपंची कार्यकाल के अनुभव साझा किए। बता दें कि CM भजनलाल का पैतृक गांव नदबई विधानसभा का अटारी है जहां साल 2000 में वो खुद सरपंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जमीनी स्तर की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को अच्छी तरह से समझते हैं। इसी कारण सरकार सरपंचों की जरूरतों को प्रायोरिटी दे रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर सरकार लगातार काम कर रही है। CM ने यहां सरपंचों को विश्वास दिलाया कि आप अपनी पंचायत के विकास के लिए रोडमैप बनाइए।
[caption id="attachment_131914" align="alignnone" width="542"]
पंचायत चुनाव से पहले CM भजनलाल का दांव[/caption]
CM Bhajan Lal Panchayat Elections: गांव-गांव प्रचार का ऐलान
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री शक्ति सिंह रावत ने कहा कि सरपंच संघ गांव-ढाणियों तक जाकर BJP के पक्ष में माहौल बनाएगा और ज्यादा से ज्यादा पदों पर पार्टी को जीत दिलाने का प्रयास करेगा। बता दें कि सरपंच संघ की अेार से CM भजनलाल शर्मा के सम्मान में यह आभार कार्यक्रम दुर्गापुर ऑडिटोरियम, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित किया गया।