PM दौरे को लेकर CM भजनलाल ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश
CM Bhajan Lal PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान आने वाले हैं, वे अजमेर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 23 हजार 500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।
[caption id="attachment_135121" align="alignnone" width="1060"]
करोड़ की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को अजमेर यात्रा से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के तहत प्रदेशवासियों को 23 हजार 500 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण की सौगात देने के साथ ही युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे।
CM Bhajan Lal PM Modi: CM ने दिए निर्देश
CM शर्मा ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की, और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कायड विश्राम स्थली पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां आपसी समन्वय से तय समय में पूरी करें।
Also Read-CM भजनलाल ने किया BJP कार्यकर्ताओं से संवाद, बजट को लेकर चर्चाअधिकारियों से लिया फीडबैक
मुख्यमंत्री शर्मा ने डोम, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, चिकित्सा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था सहित जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी से इन सभी व्यवस्थाओं पर ध्यान दें। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से होने वाले DBT कार्यक्रम और लाभार्थियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।