UPSC CSE 2025 result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होते ही हरियाणा में खुशी की लहर दौड़ गई. राज्य के युवाओं की शानदार सफलता पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसमें खासतौर पर देशभर में तीसरी रैंक (AIR-3) हासिल करने वाले पंचकुला के एकांश ढुल से मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत कर उन्हें उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं.
[caption id="attachment_139314" align="alignnone" width="1002"]
Representative image[/caption]
UPSC CSE 2025 result: मुख्यमंत्री सैनी ने किया देशसेवा के लिए प्रेरित
हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने गर्व प्रदर्शित करते हुए कहा कि सिविल सेवा में चयनित सभी उम्मीदवार देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे “विकसित भारत” के संकल्प को मजबूत बनाने के लिए समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करें. वे आगे बोले कि देश सेवा की भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हुए ये युवा भारत के स्वर्णिम भविष्य की नींव रखेंगे.
[caption id="attachment_139316" align="alignnone" width="1005"]
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी[/caption]
पंचकुला के एकांश ढुल ने किया प्रदेश का नाम रोशन
गौरतलब है कि पंचकुला के सेक्टर-12 के निवासी, एकांश ढुल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान हासिल कर हरियाणा को गौरवान्वित किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में उत्साह और गर्व का माहौल छा गया है. मुख्यमंत्री ने एकांश के पिता और भाजपा नेता कृष्ण ढुल से भी फोन पर बात कर परिवार को बधाई दी और इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण करार दिया.
लगातार प्रयासों से अर्जित की बड़ी सफलता
बताते चलें कि ढुल लगातार तीन बार इस कठिन परीक्षा को पास करने का गौरव प्राप्त किया है. साल 2024 में उन्हें 342वीं रैंक मिली थी, जबकि 2025 में उन्होंने 295वीं रैंक हासिल की थी. इसके बावजूद उन्होंने अपने IAS बनने के लक्ष्य को नहीं छोड़ा. पिछली गलतियों से सीखते हुए और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने इस बार लंबी छलांग लगाते हुए देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया.
UPSC CSE 2025 के परिणाम शुक्रवार को हुए घोषित
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट
upsc.gov.in पर शुक्रवार को जारी कर दिया है. परीक्षा में इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रहीं.