Sonam Raghuwanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में
Sonam Raghuwanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, प्लानिंग से गाजीपुर पहुंची थी सोनम
- सोनम रघुवंशी का गाजीपुर में मिलना
- हत्याकांड में साजिश का शक
- पुलिस की गहन जांच जारी
संवाद सहयोगी, जागरण गाजीपुर। इंदौर के हाईप्रोफाइल राजा राजवंशी मर्डर केस में 17 दिन से लापता पत्नी सोनम रघुवंशी का गाजीपुर आना इत्तेफाक नहीं हो सकता है। इसके पीछे हत्याकांड के साजिशकर्ताओं की सोच व शातिरपना रहा है। सोनम फोरलेन के ढाबे पर सामने से नहीं बल्कि नंदगंज अंदर जाने वाले मार्ग से यह पहुंची थी।
इसके अलावा शातिरों को पता था कि हाईवे के आस-पास के ढाबे रात में बंद रहते हैं, जबकि एकमात्र काशी चाय जायका खुला रहता है। संभावना है कि मुख्य आरोपित राज कुशवाहा का कोई करीबी यहां है। दूसरा सवाल यह भी है कि अगर वह इंदौर से बनारस पहुंची तो गाजीपुर आने में उसकी मदद किसने की? जिस तरह से उसने ढाबा पर पहुंचकर अपने को पीड़ित बताया उससे यह भी संकेत मिलता है कि कहीं न कहीं राजा रघुवंशी हत्याकांड से बचने के प्लान का यह हिस्सा हो सकता है।
hightlight |