बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा से पहले दो सफेद भैंसों क

दो भैंसों के नाम अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के नेतन्याहू पर रखे गए

बांग्लादेश में इस बार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद से पहले दो खास भैंसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. वजह सिर्फ उनका सफेद रंग नहीं, बल्कि उनका चेहरा और बाल दुनिया के दो बड़े नेताओं जैसे बताए जा रहे हैं. एक भैंसे का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रखा गया है, जबकि दूसरे का नाम इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर. इन दोनों एल्बिनो यानी सफेद भैंसों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लोग इनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

भैंसे का नाम रख दिया डोनाल्ड ट्रंप

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास नारायणगंज के एक फार्म में मौजूद 700 किलो का एक सफेद भैंसा सबसे ज्यादा चर्चा में है. इसके सुनहरे बालों की वजह से इसका नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा गया है. बांग्लादेश के अखबार प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार एक महिला ने बताया कि जब मैंने इसकी तस्वीर फेसबुक पर देखी, तो यह बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप जैसा लगा. इसका चेहरा और हेयरस्टाइल भी ट्रंप से मिलता है.” हालांकि उसने मजाक में यह भी कहा, “यह भैंसा बहुत शांत और सभ्य है, जो डोनाल्ड ट्रंप से बिल्कुल मेल नहीं खाता.”