बसपा के विधायक रहे बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे

बसपा नेता के बेटे पर बैंक घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

बसपा से विधायक रहे दिवंगत बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी पर गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर कई बैंकों से ऋण लेने और उसे दूसरी जगह निवेश कर हड़पने का आरोप है। बैंक ऑफ इंडिया के क्लस्टर में लोन देने वाले बैंक ने इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज कर लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान इससे मामले से जुड़े कई अहम सबूत प्रवर्तन निदेशालय को मिले हैं।