चंदौली में एक साइको किलर ने तीन लोगों की हत्या की
चंदौली में साइको किलर ने 24 घंटे में की तीन हत्याएं
चंदौली जिले में साइको किलर ने 24 घंटे में तीन हत्याएं कीं। रविवार सुबह पैसेंजर ट्रेन में युवक की हत्या की फिर रात 1:30 बजे जम्मूतवी ट्रेन में अंधाधुंध गोलियां चलाईं और अगली सुबह अस्पताल में महिला को मार डाला। उधर सोमवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में आरोपी मारा गया।
दो अलग-अलग ट्रेन में की हत्या डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण के मुताबिक अमृतसर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने पहली वारदात रविवार सुबह 6.45 पर पैसेंजर ट्रेन में अंजाम दी थी। जिसमें आरोपी ने ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में चढ़कर गाजीपुर के रहने वाले 34 साल के मंगरू की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह 10 मई की रात 1:30 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार हुआ और बिहार के गया के दिनेश साहू पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।