नासा के ग्रह रक्षा विशेषज्ञ केली फास्ट ने बताया कि

नासा ने जारी की पृथ्वी के लिए भयावह एस्टेरॉयड चेतावनी

पृथ्वी से टकरा सकता है एस्टेरॉयड

नासा के एक वैज्ञानिक ने पृथ्वी के लिए एक भयावह चेतावनी जारी की है। नासा के ग्रह रक्षा विशेषज्ञ ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पृथ्वी के पास 15,000 तक अनदेखे  एस्टेरॉयड्स से बचाव का कोई उपाय नहीं है। इन एस्टेरॉयड्स में से प्रत्येक में एक पूरे शहर को तबाह करने की क्षमता है। डेली स्टार के अनुसार, नासा में ग्रह रक्षा अधिकारी केली फास्ट ने कहा कि ये जानकारी उन्हें 'रात को सोने नहीं देने वाली बात' है, उन्होंने कहा कि ऐसे एस्टेरॉयड्स तबाही मचा सकते हैं लेकिन उनके बारे में हम नहीं जानते।

केली फास्ट ने आगे कहा कि उन्हें 'बड़े' पत्थरों से उतनी चिंता नहीं है, क्योंकि वे जानते हैं कि 'वे कहां हैं'। इसी तरह, छोटे पत्थर भी 'हर समय' धरती से टकराते रहते हैं और उनसे भी चिंता की कोई बात नहीं है।उन्होंने बताया कि लगभग 500 फीट के पत्थर चिंता का विषय हैं क्योंकि वे इतने छोटे हैं कि उनका पता लगाना मुश्किल है, लेकिन वे साइज में इतने बड़े हैं कि धरती को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंदन के द टाइम्स के अनुसार, वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि 'शहर-नाशक' कहे जाने वाले ये मध्यम आकार के एस्टेरॉयड्स 'क्षेत्रीय क्षति' का कारण बन सकते हैं।