न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: पोटका समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के चार प्रखंड में ब्रेन मलेरिया जाँच करने के लिए 100 डाक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया हैं. वीओ 1... पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया बेकाबू हो चुका है. बड़े पैमाने पर जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगो को जाँच कर रहें हैं जिसमे बड़े पैमाने में कई लोग संक्रमित पाए गए हैं. जिन्हे इलाज के लिए सदर और एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.
पोटका में चार मासूम बच्चियों की मौत और हर दिन बढ़ते संक्रमण के आंकड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 100 डाक्टरों की फौज इलाके में उतार दी है. 24 विशेष स्वास्थ्य टीमों ने गांव-गांव सघन अभियान चलाकर लोगों के रक्त की जांच की. 100 चिकित्सकों की टीम को युद्धस्तर पर उतारा गया है. सिर्फ पोटका में 17 डाक्टरों की टीम घर-घर जाकर रक्त जांच, उपचार और दवाइयां बांट रहे है. इसके साथ ही, बीमारी के प्रति जागरूकता लाने के लिए गांव की चौपालों पर नुक्कड़ नाटक किए जा रहे हैं. प्रशासन ग्रामीणों को बुखार आने पर तुरंत जांच कराने, अपने आसपास जलजमाव न होने देने और मच्छरदानी में ही सोने की सख्त हिदायत दे रहा है.
यह भी पढ़ें: झारखंड में ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूट और ओपन जेलों के मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान