झारखंड में 1042 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, पिपरवार की शबाना तब्बसुम बनीं सहायक आचार्य

Vaibhaw Vikram

झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 1042 चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति

मुमताज अहमद/न्यूज़11 भारत 
पिपरवार/डेस्क:
झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 1042 चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.इसी क्रम में सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा वनबीआर कॉलोनी निवासी अब्दुल कुदूस अंसारी की पत्नी शबाना तब्बसुम को भी सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ. 

उन्हें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए सहायक आचार्य के रूप में नियुक्त किया गया है.शबाना तब्बसुम की इस उपलब्धि से पिपरवार क्षेत्र, विशेषकर बचरा इलाके में खुशी का माहौल है.स्थानीय लोगों,शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. लोगों का कहना है कि शबाना की नियुक्ति क्षेत्र की अन्य युवतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी.

राज्य सरकार का यह नियुक्ति अभियान सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है. नई नियुक्तियों से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: घाघरा में ठनके का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर मौत