मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सलियों की 14 दिन की रिमांड मंजूर, पूछताछ में खुलेंगे कई बड़े राज 

Dipali Kumari

मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सलियों की 14 दिनों की रिमांड मिल गयी है.

न्यूज़11 भारत 
धनबाद /डेस्क:
मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सलियों की रिमांड मिल गयी है. 14 दिनों के रिमांड में अब उनसे होगी, जिसमें माओवादी नेटवर्क, हथियार व फंडिंग से जुड़े कई बड़े राज खुल सकते हैं. मिसिर, मोछू और गौरव से 14 दिनों तक पूछताछ होगी.

धनबाद पुलिस ने केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियों को पत्र भेजा है. NIA, IB और कई केंद्रीय व राज्य स्तरीय जांच एजेंसियां तीनों नक्सलियों से पूछताछ करेगी. झारखंड के अलावा  बिहार, ओडिशा और बंगाल पुलिस भी नक्सलियों से पूछताछ करेगी. 

बताते चलें नक्सली मिसिर बेसरा कुल 141 मामलों में आरोपी है. तोपचांची में जैप के 13 जवानों की हत्या व लूट के मामले में भी मिसिर बेसरा वांछित था.

इसे भी पढ़ें: बोकारो सदर अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप