न्यूज़11 भारत
रांची डेस्क: 14 जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को जेल भेजा गया. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया. एल खियांग्ते तीन दिनों की रिमांड पर थे. उनसे सीआईडी ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की. रिमांड अवधि पूरा होने पर जेल भेजा गया. एल खियांग्ते को 10 अगस्त को सीआईडी ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले समन जारी कर तीन अलग अलग तिथि में सीआईडी पूछताछ कर चुकी है. 21 जुलाई से सीआईडी की कार्रवाई जारी है. मामले में अबतक 20 से अधिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है. एक तरफ सीआईडी की कार्रवाई दूसरी तरफ अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है.