न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखण्ड कांग्रेस के 15 विधायक कल दिल्ली जाएंगे और केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. विधायकों की मुलाकात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से दोपहर एक बजे होगी, जहां वह राज्यसभा चुनाव को लेकर जानकारी देंगे. वहीं, कांग्रेस के केंद्रीय नेता कल झारखंड के विषय को लेकर चुनाव आयोग भी जा सकते है.
यह भी पढ़ें- झारखण्ड से राज्यसभा के निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी का नामांकन वैध घोषित